Apr 29, 2014

Oral Sex Achcha hai

ओरल सेक्स (मुख मैथुन) को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। ज्यादातर मामलों में इसे हेय दृष्टि से देखा जाता है, लेकिन एक अध्ययन में खुलासा हुआ है कि यह महिलाओं की सेहत के लिए काफी अच्छा है।

स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क के इस अध्ययन में कहा गया है कि वीर्य में ऐसे रसायन पाए जाते हैं जो अवसाद को कम करते हैं तथा इससे प्रेम संबंधों में और मधुरता आती है। इस द्रव में ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो मूड वूस्टर का काम करते हैं साथ ही इससे नींद भी अच्छी आती है।

इस शोध में यह भी निष्कर्ष सामने आया है कि कंडोम का इस्तेमाल नहीं करने वाली महिलाओं में अवसाद उन महिलाओं की तुलना में कम होता है, जो कंडोम का इस्तेमाल करती हैं।

शोध में शामिल विशेषज्ञों का दावा है कि ओरल सेक्स महिलाओं में प्रसन्नता को बढ़ाता है। इस अध्ययन में कॉलेज की 293 छात्राओं को शामिल किया था। उन्हें एक गोपनीय प्रश्नावली दी गई थी, जिसमें उनसे उनकी सेक्स लाइफ के बारे में सवाल पूछे गए थे।

मुख मैथुन भी संभोग का ही एक प्रकार है। इससे स्त्री अथवा पुरुष को किसी तरह का नुकसान नहीं होता। दरअसल जितने जीवाणु (बैक्टीरिया) हमारे मुंह में होते हैं, उससे कई गुना कम पुरुष के लिंग अथवा महिला की योनि में होते हैं। हालांकि वे यह सावधानी बरतने की सलाह देते हैं कि दोनों ही पार्टनरों को अपने गुप्तांगों की अच्छी तरह से सफाई करना चाहिए।

Sex Samasyaon ke Jawab (Hindi me)

सेक्स समस्याओं पर पाठकों द्वारा पूछे गए सवालों को यहां हम एक साथ प्रस्तुत कर रहे हैं, ताकि बाद में जुड़ने वाले पाठकों को भी सभी सवाल-जवाब एक ही स्थान पर प्राप्त हो जाएं। इन सवालों के जवाब हमें उपलब्ध कराए है
1. Kya Oral Sex Ghatak Hota Hai?2. Sex ke dauraan Ling me shithilta.3. Kya Sheeghrapatan Pita banne me Badhak hai?4. Sambhog ke dauraan pet me dard hota hai.5. Sex ke dauraan Andkosh me dard hota hai.6. Muh me chhale hain, Kya Oral Sex karna chahiye?7. Kya meri Jeevan Sathi kunvari hai, Kaise pata karu?8. Kya Maasik Dharm ke dauraan sex karna chahiye?9. Sex to Enjoy karti hoon, Lekin Climax nahi aata?10. Kya Garbhavastha me sex karna uchit hai?11. Oral Sex se Ghrana (hate) hoti hai.12. Kya main apni patni ko sex sukhde paunga?13. Ling ka tedapan koi pareshani to nahi?

Krapya apni raai awashy de aur is blog ke liye Vote kren.

Thank You.

Oct 24, 2013

महिलाएं क्या चाहती है?

महिलाएं क्या चाहती हैं, क्या नहीं चाहती आमतौर पर यह समझना बहुत मुश्किल है। आम धारणा है कि महिलाओं के मन को समझना मुश्किल है लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल महिलाएं झिझक की वजह से बहुत सी ऐसी बातें हैं जो नहीं कह पाती। यदि महिलाओं को कुछ अच्छा नहीं लगा या फिर वे अपने मन की कोई बात कहना चाहती हैं या फिर यौन क्रिया के दौरान, यौन क्रिया के बाद या पहले कुछ कहना चाहती हैं तो झिझक की वजह से अकसर कह नहीं पाती। पुरूषों में अकसर यह जानने की इच्छा होती है कि महिलाएं क्या चाहती हैं, आइए जानें आखिर महिलाएं क्या चाहती हैं। आमतौर पर महिलाओं को एक ऐसे साथी की जरूरत होती है जो उसे प्यार करें, उसकी केयर करें और उसको समझें। लेकिन इसके अलावा भी महिलाएं अपने साथी से उम्मीद करती हैं। पति सही समय पर सही बात कहें और उनको महत्व देते हुए उनका सम्मान करें। उनके काम को महत्व दें। यदि महिला नाराज है तो उनका मित्र उन्हें मनाएं और उनका मूड खुश करने के लिए नए-नए फंडे अपनाएं। महिलाओं की भावनाओं को समझे और उनका सम्मान करें। महिलांए चाहती हैं कि उनका साथी उनके काम में उतना ही हाथ बंटाएं और साथ दें जितना की उसके कामों में सहयोग करती है। अकसर महिलाओं को वे पुरूष पंसद आते हैं जो संवेदनशील होते है, समझदार होते हैं और महिलाओं का आदर सम्मान करते हैं। हर महिला को अपनी प्रशंसा सुनना पसंद है और यह बात उस वक्त और भी विशेष हो जाती है जब उनका साथी उनकी प्रशंसा करता है। महिलाएं चाहे खुद बोल्ड और बिंदास नहीं हो पाती लेकिन वे चाहती हैं कि उनका पार्टनर उन्हें बोल्ड और बिंदास समझे न कि दब्बू। महिलाओं का मन भी सेक्स करने का करता है और वह उसके बारे में बातचीत भी करना चाहती है लेकिन झिझक की वजह से नहीं कर पाती। ऐसे में वे चाहती हैं कि उनका पार्टनर ऐसा हो जो उन्हें गलत न समझते हुए उनकी भावनाओं को समझे और जिससे वह खुलकर अपने मन की बात कर सकें। कुछ महिलाएं जहां सेक्स पर बात करने और सेक्स करने से कतराती हैं, वहीं कुछ महिलाओं को इस पर बात करने में बेहद आनंद आता है। महिलाएं चाहती हैं कि उनका साथी हमेशा ही सेक्स के बारे में न सोचे, न ही हमेशा इसके बारे में बात करें बल्कि उससे प्यार जताएं। महिलाओं को वो पुरूष भी कम ही पसंद आते हैं जो सेक्स के बाद अलग हटकर सो जाते हैं लेकिन वे साथी अधिक अच्छे होते हैं जो सेक्स के बाद भी फोरप्ले करते हैं और अपनी साथी को अधिक से अधिक समय देते हैं। प्यार की चरम सीमा तक पहुंचने के बाद भी महिलाएं अपने पार्टनर से बातें करना पसंद करती हैं। महिलाएं क्या चाहती है, कब क्या सोचती है यह कहना फिर भी बहुत मुश्किल हैं। लेकिन इन टिप्स के जरिए आप पता लगा सकते हैं कि आखिर महिलाएं सोचती क्या–क्या है।